सोनभद्र।
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन (डीबीए) सोनभद्र के निर्वाचन सत्र 2025-26 के लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार को शुरू हो गई। पहले दिन अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व महामंत्री पद के लिए एक-एक सहित कुल 9 प्रत्याशियों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र लिया। 24 फरवरी को भी पर्चा मिलेगा और प्रत्याशी अपना पर्चा भी दाखिल करेंगे। जिसकी वजह से चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार यादव एडवोकेट ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए सत्यप्रकाश सिंह एडवोकेट ने पर्चा लिया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए बिंदु यादव एडवोकेट एवं महामंत्री पद के लिए राजेंद्र कुमार यादव एडवोकेट ने पर्चा लिया है। इसके अलावा उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर के लिए चतुर्भुज शर्मा एडवोकेट, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से नीचे के लिए आशुतोष देव पांडेय एडवोकट ने भी नामांकन पत्र लिया है। वहीं कार्यकारिणी सदस्य कनिष्ठ के लिए चंद्रकला गिरी एडवोकेट, सुमन एडवोकेट, मार्तंड प्रताप सिंह एडवोकेट एवं रमन कुमार एडवोकेट ने नामांकन पत्र लिया है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने यह भी बताया कि नामांकन पत्र विक्रय की अंतिम तिथि 24 फ़रवरी 2026 दिन मंगलवार निर्धारित है। जबकि प्रत्याशी 24 फ़रवरी को अपना नामांकन पत्र भी दाखिल कर सकेंगे। बता दें कि नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही अध्यक्ष, महामंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और उपाध्यक्ष के प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ वकील मतदाताओं से संपर्क साधना शुरू कर दिया है, जिससे चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।
चुनाव में सहयोग के लिए प्रदीप कुमार मौर्य एड, पवन कुमार सिंह एड, चंद्रप्रकाश सिंह एड, शांति वर्मा एड एवं सहायक चुनाव अधिकारी सुरेश सिंह कुशवाहा एड व राजकुमार सिंह पटेल एड मौजूद रहे।










Users Today : 81
Users This Year : 23692
Total Users : 36285
Views Today : 156
Total views : 71259