चंन्दौली बबुरी किसानों की मांग पर शासन से निर्णय उपरांत जनपद के 40 क्रय केंद्रों पर खरीद जारी
निर्बाध गति से चल रही है धान खरीद, जिससे किसानों को अपना उत्पाद बेचने में मिल रही मदद डिप्टी आएमओ
दिनांक 23 फरवरी, 2026 जनपद में धान खरीद लक्ष्य शासन के मंशानुसार पूर्ण होने के बाद भी जनपद में किसानों के मांग पर जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के आग्रह पर शासन से धान की खरीद जनपद में लगभग 40 क्रय केंद्रों पर दिनांक 28 फरवरी, 2026 तक जारी रहेगा।
जिला खाद्य विपड़न अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार ने उत्पादन को देखते हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 में धान खरीद का लक्ष्य बढ़ाया है। इस निर्णय का सीधा लाभ जनपद के धान उत्पादकों
किसानों भाइयों को मिलेगा।
इस निर्णय का सबसे बड़ा फायदा जनपद के किसानों को होगा, जिनकी अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार धान की खेती है। जनपद में लगातार धान की खरीद सुनिश्चित की जा रही है, जिससे किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य मिल सकेगा और फसल बेचने में कोई समस्या नहीं होगी। इससे न केवल किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, बल्कि राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
वर्तमान समय में जनपद में लगभग 40 क्रय केंद्रों पर धान खरीद दिनांक 28 फरवरी, 2026 तक जारी रहेगा। यदि और आवश्यकता होती है तो अन्य क्रय केंद्रों को भी चालू कर दिया जाएगा। प्रत्येक तहसील स्तर पर तीन से चार क्रय केंद्र पर खरीद हो रही है। और सभी काटा मंडी में चालू है। धान खरीद की प्रक्रिया निर्बाध गति से जनपद में चल रही है।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी










Users Today : 84
Users This Year : 23695
Total Users : 36288
Views Today : 161
Total views : 71264