हत्या या हादसा? युवक की मौत की गुत्थी सुलझाने में लगी पुलिस, परिजनों ने उठाए सवाल

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

शहाबगंज      अमरसीपुर-डूमरी मार्ग पर बुधवार की सुबह संदिग्ध हालात में मिले अतायस्तगंज निवासी यशवंत यादव (32) की मौत को लेकर अब भी रहस्य बना हुआ है। शव की शिनाख्त होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं गुरुवार को भी पुलिस मौत की गुत्थी सुलझाने में लगी रही।थाना प्रभारी अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक के शरीर पर जिस तरह की चोटें मिली हैं, उससे प्रथम दृष्टया मामला हादसे का प्रतीत होता है। फिर भी पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है कि आखिर वह वहां कैसे पहुंचा।

उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ होगी।मृतक के पिता दुलारे यादव ने बताया कि परिवार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। बेटे की मौत कैसे हुई, यह किसी की समझ से परे है। उन्होंने पुलिस से पूरी सच्चाई सामने लाने की मांग की है।ग्रामीणों के मुताबिक, यशवंत मंगलवार की देर शाम घर से निकले थे, लेकिन रातभर वापस नहीं लौटे। बुधवार सुबह टहलने निकले लोगों ने सड़क किनारे शव देखा और पुलिस को सूचना दी।घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। लोग अलग-अलग कयास लगा रहे हैं, जबकि परिजन गम में डूबे हुए हैं।

रिपोर्ट – मोहम्मद तस्लीम

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई