वाराणसी।
लंका क्षेत्र स्थित एक होटल में संचालित देह व्यापार के अड्डे पर एसओजी-2 टीम ने शुक्रवार को छापेमारी कर बड़ा खुलासा किया। यह कार्रवाई एसीपी मुख्यालय अपूर्व पांडेय के नेतृत्व में की गई।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से तीन युवतियों, एक ग्राहक, एक संचालक तथा दो दलालों को हिरासत में लिया। पुलिस को होटल में अनैतिक गतिविधियों की लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद एसओजी-2 टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापा मारा।
कार्रवाई के दौरान होटल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर लंका थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई।
पुलिस पकड़े गए सभी लोगों से पूछताछ कर रही है तथा होटल के दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।









Users Today : 8
Users This Year : 24237
Total Users : 36830
Views Today : 9
Total views : 72383