चन्दौली जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साईं की अध्यक्षता में जिला स्वच्छ भारत मिशन मैनेजमेंट कमेटी की बैठक विकास भवन सभागार में संपन्न हुई।बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।
स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण) फेज – 2 की समीक्षा के दौरान कुछ बिंदुओं की निराशाजनक प्रगति पर मुख्य विकास अधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त कर कड़ी फटकार लगाते हुवे माह के अंत तक सभी कार्यों को पूर्ण करते हुवे जियो टैगिंग कर शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। ऐसा नही करने पर संबंधित के साथ कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
मुख्य विकास अधिकारी ने लक्ष्य के सापेक्ष ओ०डी०एफ० प्लास,गंगा किनारे ग्राम पंचायतों शत प्रतिशत कार्य पूर्ण कर उनका संचालन किया जाना सुनिश्चित करें।राजस्व ग्रामों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन शौचालय निर्माण एवं संचालन में कम प्रगति प्राप्त होने पर संबंधित अधिकारी को एक सप्ताह तक प्रगति में सुधार लाते हुवे लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान व्यक्तिगत शौचालय का वितरण की प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिए। मुख विकास अधिकारी ने बताया कि ग्रे-वाटर प्रबंधन अभियान के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत के तालाबों को साफ सफाई कर तालाबों में गिरने वाले पानी को चैंबर के माध्यम गिराया जाएगा तथा प्लास्टिक बैंक भी बनाए जाएंगे। इसी तरह प्रत्येक विकास खण्डों में एक मॉडर्न तालाब भी बनाए जाएंगे तथा प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत उत्सव भवन का भी निर्माण कराया जाएगा।
बैठक के दौरान जिला पंचायतराज अधिकारी नीरज सिन्हा, एडीओ पंचायत एवं अन्य संबंधित अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी










Users Today : 36
Users This Year : 6374
Total Users : 18967
Views Today : 139
Total views : 37551