Mission Shakti फेज-5.0 के तहत चन्दौली में व्यापक जागरूकता अभियान

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली   उ0प्र0 सरकार की मंशा के अनुरूप जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से Mission Shakti (फेज-5.0) के अंतर्गत विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों द्वारा कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत बाजारों, कस्बों, ग्रामीण क्षेत्रों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाया गया।

एंटी रोमियो टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं से संवाद कर उन्हें सुरक्षा संबंधी उपायों, हेल्पलाइन नंबरों और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। साथ ही महिला संबंधित समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए थाना स्तर पर सक्रिय सहयोग का भरोसा दिलाया गया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं से जुड़ी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेंटर, 181 महिला हेल्पलाइन, निराश्रित महिला पेंशन योजना, महिला शरणालय, शक्ति सदन व सखी निवास योजनाओं की जानकारी दी गई।

इसके अतिरिक्त महिलाओं की सुरक्षा हेतु लागू प्रमुख कानूनों — घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम 2013, दहेज निषेध अधिनियम 1961 (संशोधित 1986) तथा पीसीपीएनडीटी अधिनियम 1994 — के प्रावधानों से आमजन को अवगत कराया गया।

थानों में स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों के उद्देश्य, कार्यप्रणाली एवं उपलब्ध सेवाओं की जानकारी भी साझा की गई। पुलिस प्रशासन द्वारा महिलाओं को सुरक्षित व सशक्त वातावरण प्रदान करने का निरंतर प्रयास जारी है।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई