द्वितीय सत्यदेव गुप्त मेमोरियल जूनियर अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता 21 फरवरी से

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

पीडीडीयू/चंदौली  पूर्वांचल स्पोर्ट्स चंदौली एवं ज्योति कॉन्वेंट स्कूल अलीनगर मुगलसराय के संयुक्त तत्वावधान में स्वर्गीय सत्यदेव गुप्त जी की स्मृति में आयोजित द्वितीय सत्यदेव गुप्त मेमोरियल जूनियर अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ 21 फरवरी से बीपी स्कूल दुल्हीपुर मुगलसराय के खेल मैदान पर होगा।

यह वार्षिक प्रतियोगिता स्वर्गीय सत्यदेव गुप्त जी की स्मृति में प्रत्येक वर्ष आयोजित की जाती है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र के नन्हे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करना है।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच दृष्टि एकेडमी बनारस एवं संजय सिंह एकादश यूपी के मध्य खेला जाएगा।

प्रतियोगिता के सभी मैच टी-20 प्रारूप में रंगीन परिधान (कलर ड्रेस) एवं सफेद गेंद से खेले जाएंगे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रख्यात क्रिकेटर फराज़ हुसैन की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी, जो खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे।

मीडिया प्रभारी विभाष श्रीवास्तव ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता की सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं तथा आयोजन को सफल एवं भव्य बनाने हेतु विशेष प्रबंध किए गए हैं।

आयोजकों ने क्षेत्र के खेलप्रेमियों एवं अभिभावकों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर नन्हे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई