भारत और बांग्लादेश के बीच रिश्तों में नरमी के संकेत दिखने लगे हैं। लंबे समय से बंद पड़ी वीजा सेवाओं को अब फिर से शुरू कर दिया गया है

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

जिससे बांग्लादेश घूमने, इलाज कराने या व्यापार के सिलसिले में जाने वाले लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। नई दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने घोषणा की है कि भारतीय नागरिकों के लिए सभी श्रेणियों — टूरिस्ट, बिजनेस, मेडिकल समेत — वीजा आवेदन की काउंसलर सेवाएं दोबारा बहाल कर दी गई हैं।

दिसंबर के आखिरी हफ्ते में दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव के कारण वीजा प्रक्रिया रोक दी गई थी, जिससे यात्रियों और कारोबारी गतिविधियों पर असर पड़ा था। लेकिन नई परिस्थितियों और कूटनीतिक बातचीत के बाद अब यह कदम दोनों पड़ोसी देशों के बीच भरोसा बहाल करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

लखनऊ में पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से शिष्टाचार भेंट कर मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के विकास से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।