जौनपुर।
जनपद में साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना खुटहन पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हुए एक व्यक्ति की पूरी ₹99,280 की धनराशि वापस कराकर पुलिस ने न सिर्फ तत्परता दिखाई, बल्कि साइबर अपराधियों को भी कड़ा संदेश दिया है।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुँवर अनुपम सिंह के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव तथा क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, National Cyber Crime Reporting Portal (एनसीआरपी पोर्टल) के माध्यम से आवेदक दिनेश कुमार गुप्ता, निवासी ग्राम खुटहन बाजार, थाना खुटहन, जनपद जौनपुर द्वारा ₹99,280 की ऑनलाइन ठगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी।
शिकायत मिलते ही थानाध्यक्ष रामाश्रय राय के नेतृत्व में साइबर टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संबंधित बैंकिंग चैनलों से संपर्क कर धनराशि को होल्ड कराया।
लगातार प्रयासों और विधिक प्रक्रिया के अनुपालन के बाद माननीय न्यायालय के आदेश से होल्ड की गई पूरी ₹99,280 की राशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई।
धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
इस सराहनीय कार्यवाही में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय, उ0नि0 प्रेम शंकर सिंह, का0 आशीष यादव, का0 संजय चौरसिया एवं म0का0 श्वेता सिंह शामिल रहे।
पुलिस की अपील:
किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते धनराशि सुरक्षित कराई जा सके।










Users Today : 37
Users This Year : 6277
Total Users : 18870
Views Today : 102
Total views : 37327