चन्दौली डीडीयू नगर के शाहकुटी मैनाताली स्थित सकट हरण शिव-हनुमान मंदिर में शिव बारात के उपलक्ष्य में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के माहौल में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में भागीदारी देखने को मिली।

आयोजकों द्वारा बताया गया कि भंडारा सुबह 10:00 बजे से प्रारंभ होकर रात 1:00 बजे तक लगातार चलेगा, जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद एवं भोजन वितरित किया जाएगा। मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया है और शिव बारात को लेकर क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है।

इस आयोजन में प्रमुख रूप से जायसवाल लक्ष्मण जायसवाल, दिलीप सिंह, संजय नेता, रमन जायसवाल, सुभाष यादव, आकाश सिंह, मालधन यादव, अखिलेश जायसवाल, आयुष गुप्ता, रुद्रा जायसवाल और किशन गुप्ता सहित अन्य श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी सहयोग कर रहे हैं।
आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने और शिव बारात के इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी









Users Today : 5
Users This Year : 24234
Total Users : 36827
Views Today : 6
Total views : 72380