वाराणसी, 18 फरवरी।
विशाल भारत संस्थान द्वारा राष्ट्र चिंतक इन्द्रेश कुमार के जन्मदिवस को सद्भाव और सम्भाव के रूप में मनाने के लिए सामूहिक भोजन का आयोजन लमही के सुभाष भवन में किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि विशाल भारत संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० राजीव श्रीगुरुजी ने कहा कि सभी को जोड़ने के लिए इन्द्रेश कुमार ने स्वीकार्यता का सिद्धांत दिया। हिन्दू मुस्लिम के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए संवाद किया और रिश्तों के माध्यम से एक दूसरे को नजदीक लाने का प्रयास किया। आज की अनिवार्य आवश्यकता है सामूहिक भोजन। जब तक एक साथ भोजन करते थे तब परिवार भी एक था। चूल्हा अलग हुआ तो लोग भी अलग हो गए। अब संबंधों को पुनर्जीवित करना है तो सामूहिक भोजन की प्रथा प्रचलित करनी होगी।
विशाल भारत संस्थान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ० निरंजन श्रीवास्तव ने कहा कि इन्द्रेश कुमार समरसता के नायक हैं, उनको जहां भी लगा कि अलगाव है उन्होंने वहां जोड़ने में अपनी भूमिका निभाई। जम्मू कश्मीर में राष्ट्रवाद का अभियान चलाया, छुआछूत खत्म करने के लिए अभियान शुरू किया।
संचालन डॉ० नजमा परवीन ने किया एवं धन्यवाद मयंक श्रीवास्तव ने दिया। इस अवसर पर डॉ० अर्चना भारतवंशी, डॉ० मृदुला जायसवाल, विवेकानन्द सिंह, सत्यम राय, वीरेन्द्र राय, पार्वती, प्रभावती, अनीता, मैना देवी, रमता, देवपत्ती, रेखा, किशुना, रीना, सितांजली, संगीता, इली, खुशी, उजाला, दक्षिता आदि लोग मौजूद रहे।











Users Today : 59
Users This Year : 6160
Total Users : 18753
Views Today : 142
Total views : 37114