देश में रमजान के पवित्र महीने का पहला रोजा आज होगा। दिल्ली के चांदनी चौक स्थित फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मौलाना मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने घोषणा की कि चांद दिखाई दिया है। आज से रोजा रखने की शुरुआत होगी। वहीं जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद शबान बुखारी ने भी चांद दिखने की घोषणा की।
पहले रोजे का सहरी और इफ्तार का संभावित समय
संभावित तौर पर 19 फरवरी 2026 को सहरी का अंतिम समय सुबह 5:35 बजे तक रहेगा। इसके बाद रोजा शुरू हो जाएगा। वहीं, सूर्यास्त के समय यानी करीब 6:15 बजे इफ्तार किया जाएगा। ध्यान रखें कि सहरी और इफ्तार का समय अलग-अलग शहरों के अनुसार कुछ मिनट आगे-पीछे हो सकता है, इसलिए अपने स्थानीय मस्जिद या आधिकारिक कैलेंडर से समय की पुष्टि अवश्य करें।
रिपोर्ट : रिम्मी कौर











Users Today : 149
Users This Year : 15716
Total Users : 28309
Views Today : 286
Total views : 56194