दिनांक 18.02.2026 को वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा के निर्देशानुसार प्रातः 11:30 बजे प्राधिकरण सभागार में सचिव डॉ वेद प्रकाश मिश्रा की अध्यक्षता में ट्रांसपोर्ट नगर योजना के अंतर्गत वर्ष 2012 में पंजीकृत आवेदकों के मध्य लॉटरी के माध्यम से भूखण्ड आवंटित किए गए।
इस अवसर पर ट्रांसपोर्ट नगर हेतु वाराणसी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी सूर्यमणि तिवारी, जे.पी. तिवारी एवं अन्य आवेदकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। लॉटरी प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई गई, जिसमें कुल 53 आवेदकों को भूखण्ड आवंटित किए गए।
प्राधिकरण द्वारा संपूर्ण प्रक्रिया नियमानुसार एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराई गई, जिससे योजना के लंबित आवंटनों का निराकरण सुनिश्चित किया जा सका।
मौके पर संपत्ति अधिकारी आनंद प्रकाश तिवारी, सहायक संपत्ति अधिकारी रमेश दुबे तथा संपत्ति के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे l








Users Today : 55
Users This Year : 10927
Total Users : 23520
Views Today : 109
Total views : 46138