मिर्जापुर भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त मानवाधिकारों के प्रति आम नागरिकों को जागरूक करने वाली संस्था नीति आयोग भारत सरकार द्वारा पंजीकृत राष्ट्रीय पत्रकार संघ – मानव अधिकार फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी पी गुप्ता एडवोकेट द्वारा संगठन के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मिर्जापुर जनपद में साहू समाज के सक्रिय एवं कर्मठ युवा समाजसेवी रवि गुप्ता को युवा जिला अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विश्वास व्यक्त किया कि रवि गुप्ता अपने नेतृत्व, ऊर्जा और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण भाव से संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का कार्य करेंगे। वे सकारात्मक पत्रकारिता के प्रोत्साहन एवं आम नागरिकों के मानवाधिकार संबंधी मुद्दों पर मजबूती से कार्य करेंगे। राष्ट्रीय नेतृत्व ने आशा व्यक्त किया कि नवनियुक्त युवा जिला अध्यक्ष रवि गुप्ता अनेक समाजसेवी संगठनों से जुड़कर आम जनता और व्यापारियों के समस्याओं में सदैव संघर्ष करते चले आ रहे हैं, युवाओं और बुजुर्गों जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए सदैव बढ़ चढ़कर कार्य करने के कारण जनपद में रवि गुप्ता का बहुत मान सम्मान है ।
युवा जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर रवि गुप्ता ने कहा किप संगठन द्वारा दिए गए दायित्वो को निभाते हुए जिले में योग्य पदाधिकारियों की एक मजबूत टीम जल्द से जल्द गठित की जायेगी। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने और समाजहित में कार्य करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी डॉ रामकुमार गुप्ता, महेश तिवारी, उदय गुप्ता, हेमंत श्रीवास्तव, शुभम गुप्ता, अनूप गुप्ता, अनिल साहू, रोहित साहू, हिमांशु मोदनवाल, राम यादव विनोद सेठ, आशीष गुप्ता, गोपाल यादव, विजय गुप्ता, बाबा गुप्ता, हर्ष श्रीवास्तव, किशन चौरसिया, अंकित मौर्या, शुभम साहू, अभिषेक केसरी अभिनय विश्वकर्मा, प्रिंस साहू, अभिषेक साहू, पवन केसरवानी मनोज सेठ, रोहित चौधरी, विजय विश्वकर्मा आदि सहित सभी ने बधाई देकर हर्ष व्यक्त किया।
रिपोर्ट – भोलानाथ यादव











Users Today : 77
Users This Year : 15644
Total Users : 28237
Views Today : 195
Total views : 56103