पड़री (मीरजापुर) थाना क्षेत्र के अघवार गांव में बीती रात 26 वर्षीय विवाहिता की फांसी लगाने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर क्षेत्राधिकारी सदर व नायब तहसीलदार पहाड़ी अरविन्द पांडेय की उपस्थिति में पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अघवार निवासी अंगूरी देवी (26) पत्नी रामप्रवेश ने रात में भोजन करने के बाद अपने कमरे में पंखे के सहारे साड़ी के फंदे से फांसी लगा ली। काफी देर तक कमरे से बाहर न निकलने पर परिजनों को संदेह हुआ। दरवाजा खोलकर देखा गया तो वह फंदे से लटकी मिलीं। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।
मृतका के पिता रामसजीवन निवासी देवरी उत्तर महुली (थाना लालगंज) की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।बताया गया कि मृतका का पति रामप्रवेश चेन्नई में कार्य करता है। मृतका अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी तथा उसका तीन वर्षीय पुत्र प्रभाष है।
घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी सदर के साथ फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए और परिजनों से पूछताछ की।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट – भोलानाथ यादव











Users Today : 60
Users This Year : 15627
Total Users : 28220
Views Today : 151
Total views : 56059