चंदौली कंदवा क्षेत्र के अदसड़ गांव से 16 वर्षीय किशोर परमहंस कुमार उर्फ सत्यम उर्फ गटालू बीते एक माह से लापता है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पुलिस के हाथ अब तक कोई ठोस सुराग नहीं लगा है।
जानकारी के अनुसार परमहंस कुमार 6 जनवरी की सुबह लगभग 5 से 6 बजे के बीच घर से निकला था, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो 8 जनवरी को कंदवा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। परिजनों ने 9 फरवरी को पुलिस अधीक्षक चंदौली को भी प्रार्थना पत्र देकर खोजबीन तेज करने की गुहार लगाई है।
लापता किशोर के पिता अरुण कुमार सिंह (स्वर्गीय परीखा सिंह के पुत्र) ने बताया कि उनका बेटा चंचल स्वभाव का था। वह कक्षा 9 का छात्र है और पढ़ाई के साथ-साथ खेती-बाड़ी में भी हाथ बंटाता था। परिवार के अनुसार वह मोबाइल पर इंस्टाग्राम का अधिक उपयोग करता था। उसका मोबाइल फोन घटना के बाद से स्विच ऑफ बता रहा है और लोकेशन भी नहीं मिल पा रही है।
परिजनों ने सगे-संबंधियों और सभी संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस विभाग का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, किंतु अब तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है।
परिवार ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को परमहंस कुमार के संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो तत्काल परिजनों या नजदीकी थाने को सूचित करें, ताकि एक परेशान परिवार को उसका बेटा सकुशल मिल सके।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी








Users Today : 17
Users This Year : 24194
Total Users : 36787
Views Today : 19
Total views : 72326