भदोही
जिले के गोपीगंज सराय मोहाल से निकले युवा एथलीट मिस्टर सादान अहमद पुत्र सरताज अली ने राष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश और जिले का नाम रोशन कर दिया है। भारतीय बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन (आईबीबीएफ) द्वारा आयोजित 16वीं जूनियर, मास्टर्स,दिव्यांग,मेंस एंड लेडीज बॉडी बिल्डिंग एंड फिजिक स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में सादान अहमद ने 55 किलोग्राम भार वर्ग (जूनियर बॉडीबिल्डिंग) में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता 7 और 8 फरवरी 2026 को तेलंगाना के करीमनगर स्थित वी कन्वेंशन सेंटर में संपन्न हुई। सादान अहमद ने इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और फिटनेस के दम पर सभी प्रतिद्वंद्वियों को मात देते हुए गोल्ड मेडल जीता। यह उपलब्धि न केवल भदोही जिले के लिए बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।

भदोही साइकिलिंग क्लब के अध्यक्ष अताउल मुस्तफा अंसारी ने सादान अहमद का जोरदार स्वागत किया। कहा,कि “सादान ने एक छोटे से कस्बे गोपीगंज से निकलकर राष्ट्रीय पटल पर अपनी अलग पहचान बनाई है। यह जीत युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। भदोही साइकिलिंग क्लब की ओर से हम उनका सम्मान करते हैं और भविष्य में ऐसे प्रयासों में पूरा सहयोग देने का वादा करते हैं। आशा है कि ऐसे युवा जिले और प्रदेश का नाम और ऊंचा उठाएंगे।” क्लब के पदाधिकारियों ने भी सदन को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
क्लब के सचिव प्रवीण श्रीवास्तव ने कहा कि सादान अहमद की यह सफलता बताती है कि छोटे शहरों और कस्बों से भी बड़े सपने पूरे किए जा सकते हैं, बशर्ते मेहनत और लगन हो। यह उपलब्धि भदोही जिले के युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह बढ़ाने वाली साबित होगी।
सादान अहमद को उनकी इस शानदार जीत पर बधाई देंने वालों में पंकज सिंह, श्याम यादव,राजीव जायसवाल, अतुल शुक्ला,अनवार अहमद, महमूद आलम, गुलाम रिजवी, अंसार अली, नूर आलम, शोएब अंसारी,फैज आलम समेत आदि रहें।











Users Today : 4
Users This Year : 17445
Total Users : 30038
Views Today : 11
Total views : 59529