थाना खुटहन पुलिस टीम द्वारा अन्तर्जनपदीय गाँजा तस्कर गिरोह के 02 सदस्यों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 01 क्विंटल 40 किलोग्राम अवैध गांजा (जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 3500000/-(पैंतीस लाख रूपये) व 01 अपाची मोटरसाइकिल बरामद –

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

कुंवर अनुपम सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थों के रोकथाम व संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाएं जा रहे अभियान के क्रम में श्री आयुष श्रीवास्तव, अपर पुलिस नगर जौनपुर के निर्देशन व श्री अजीत सिंह चौहान, क्षेत्राधिकारी शाहगंज के कुशल पर्यवेक्षण में थाना खुटहन पुलिस टीम द्वारा सराय मोहिद्दीनपुर रोड पर चेकिंग की जा रही थी कि खुटहन की तरफ से विशुनपुर की तरफ आ रहे मोटर साइकिल सवार दो व्यक्तियों को रोका गया तो दोनों भागने लगे, जिनको पुलिस टीम द्वारा मौके पर ही पकड़ लिया गया।

दोनों व्यक्तियों से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम 1.पिन्टू निषाद पुत्र केशव निषाद निवासी रामनगर थाना खुटहन जनपद जौनपुर 2. प्रमोद नाविक पुत्र कालूराम निवासी रामनगर थाना खुटहन जनपद जौनपुर बताएं। दोनों की तलाशी ली गई तो मौके से प्लास्टिक की बोरी में 08 पैकेट गांजा, 03 मोबाइल, अपाचे मोटरसाइकिल व 3500 नकदी बरामद हुई। बरामद गांजा का वजन तौलने कुल वजन 08 किलोग्राम पाया गया। पिंटू निषाद से कड़ाई से पूंछताछ की गई तो बताया गया कि अपने घर के बाहर करकट में भूंसे के अन्दर 04 बड़े बोरे में और गांजा रखा हूं।

मौके पर पुलिस बल पहुंच कर पिंटू निषाद के घर से गांजे की 04 बोरी व 01 खुले हुए बोरे से 07 पैकेट गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजा का वजन 01 कुंतल 32 किलोग्राम पाया गया।। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 28/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुये समक्ष मा0 न्यायालय भेजा जा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1.पिन्टू निषाद पुत्र केशव निषाद निवासी रामनगर थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
पंजीकृत अभियोग/आपराधिक इतिहास का विवरण
1-मु0अ0स0-28/2026 धारा-8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना खुटहन, जनपद जौनपुर।
2-मु0अ0सं0- 08/2021 धारा 376-D,427,452,504,506 भा0द0वि0 व धारा 5G, 6 पाक्सो एक्ट थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
2.प्रमोद नाविक पुत्र कालूराम निवासी रामनगर थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
पंजीकृत अभियोग-
1-मु0अ0स0-28/2026 धारा-8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना खुटहन, जनपद जौनपुर
बरामदगी का विवरण-
1-एक क्विंटल 40 किलोग्राम अवैध गांजा (जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 3500000/-(पैंतीस लाख रूपये) व 01 अपाची मोटरसाइकिल
गिरफ्तारी करने वाली टीम का विवरण-
1.रामाश्रय राय, थानाध्यक्ष थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
2.उ0नि0 उ0नि0 प्रेमशंकर सिंह थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
3.उ0नि0 रामजन्म प्रसाद थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
4.का0 अजय यादव, का0 आनन्द कुमार, का0 कुलदीप गोस्वामी, का0 सोनू यादव थाना, का0 रणविजय यादव, का0 संजय जायसवाल, का0 सोनू निषाद, का0 आकाश निषाद, म0का0 आशा गुप्ता थाना खुटहन जनपद जौनपुर।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई