सकलडीहा चंदौली
सकलडीहा ब्लाक अंतर्गत बीआरसी धरहरा सकलडीहा प्रांगण में ब्लॉक स्तरीय राष्ट्रीय आविष्कार अभियान परीक्षा का आयोजन किया गया था। जहां इस परीक्षा में सकलडीहा ब्लाक के अंतर्गत विभिन्न परिषदीय विद्यालयों के छात्रों द्वारा प्रतिभाग किया गया था। वही इन छात्रों को शिक्षकों द्वारा पूर्व से ही ऐसे परीक्षा की तैयारी कराई जा रही थी।
जिसमें ब्लॉक के सभी पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय के कक्षा 6 से 8 तक के तीन तीन बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिसमें टॉप 25 में पूर्व माध्यमिक विद्यालय नई बाजार के तीनों बच्चों ने स्थान बनाया। इसके पश्चात पूर्व माध्यमिक विद्यालय नई बाजार के विद्यालय प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण रत्नाकर ने तीनों छात्रों जिसमें श्रेयस यादव, साक्षी यादव, आयुषी पाठक को पुरस्कार देकर और मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर धर्मराज प्रसाद, सुरेश कुमार, सतीश कुमार के साथ अन्य छात्र व अध्यापक उपस्थित रहे।









Users Today : 51
Users This Year : 24228
Total Users : 36821
Views Today : 66
Total views : 72373