चंदौली इलिया
राजकीय हाई स्कूल खखड़ा में कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या रीता देवी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
इस अवसर पर कक्षा 10वीं के छात्र-छात्राओं ने अपने विद्यालयी जीवन के अनुभव साझा किए और अपने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
प्रधानाचार्या रीता देवी ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा ही सपनों को पूरा करने का एकमात्र माध्यम है। उन्होंने छात्रों को सोशल मीडिया से दूर रहने और प्रतिदिन ध्यानपूर्वक अध्ययन करने की सलाह दी। विद्यालय की शिक्षिका मनीषा कुशवाहा ने छात्रों को बोर्ड परीक्षा से एक दिन पहले पेन, एडमिट कार्ड जैसी आवश्यक सामग्री तैयार रखने और परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचने का सुझाव दिया।
शिक्षिका निशा यादव ने परीक्षा हॉल में प्रश्नों को समय सीमा के भीतर हल करने और अनुशासन में रहकर नियमित अध्ययन करने पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या रीता देवी द्वारा छात्र छात्राओं को एडमिट कार्ड वितरण किया गया।
छात्र छात्राओं ने नम आंखों से एक दूसरे को किया विदा ।
इस अवसर पर राकेश, दीपक, पत्रकार अरुण कुमार सहित समस्त छात्र-छात्राएं और विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन आकांक्षा श्रीवास्तव ने किया ।








Users Today : 86
Users This Year : 24166
Total Users : 36759
Views Today : 206
Total views : 72289