बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में बरेका खेल संघ के तत्वाधान में आयोजित अंतरविभागीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता (2025-26) का शुभारम्भ दिनांक 10 फरवरी 2026 को रोमांचपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उद्घाटन मैच से पहले सहायक सामग्री प्रबंधक, डिपो हरीश सिंह कुरियाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया एवं उनका उत्साहवर्धन किया।
उद्घाटन मैच लोको डिवीजन-1 एवं इंजन डिवीजन के मध्य खेला गया, जिसमें लोको डिवीजन-1 की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंजन डिवीजन को 24-18 से हरा कर शानदार जीत दर्ज की।
दिन का दूसरा मैच सिविल & भंडार एवं डिपो और लोको डिवीजन-2 के मध्य खेला गया, जिसमें लोको डिवीजन-2 की टीम ने सिविल & भंडार एवं डिपो को 14-08 से हरा कर शानदार विजय प्राप्त किया।

इस अवसर पर उपस्थित दर्शकों ने खिलाड़ियों का लगातार उत्साहवर्धन करते हुए वातावरण को रोमांचक बनाए रखा। मैच में अभय सिंह, अमन, अक्षय राठी तथा एल. के. बिस्वाल मैच निर्णायक की भूमिका में रहे।
इस अवसर पर बरेका बास्केटबॉल टीम के मुख्य प्रशिक्षक संदीप यादव, मैनेजर रतेंद्र सिंह, संयुक्त सचिव, कर्मचारी परिषद प्रदीप कुमार यादव तथा अन्य सदस्य, मनीष कुमार सिंह, श्रीकांत यादव, सुशील कुमार सिंह, नवीन कुमार सिन्हा सहित बड़ी संख्या में बरेकाकर्मी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।











Users Today : 126
Users This Year : 17439
Total Users : 30032
Views Today : 235
Total views : 59515