पूर्व सेना प्रमुख नरवणे की अप्रकाशित किताब लीक होने पर कड़ी कार्रवाई,दिल्ली पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

नई दिल्ली

दिल्ली पुलिस ने पूर्व सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे की अप्रकाशित किताब फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी के लीक होने पर बड़ी कार्रवाई की है।स्पेशल सेल ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।दरअसल दिल्ली पुलिस ने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और समाचार मंचों पर चल रही उन खबरों का संज्ञान लिया है,जिनमें यह दावा किया गया है कि फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी नाम की किताब की एक प्री-प्रिंट कॉपी सार्वजनिक रूप से प्रसारित की जा रही है।

रिपोर्टों के अनुसार इस किताब के प्रकाशन के लिए संबंधित अधिकारियों से जरूरी मंजूरी मिलना अभी बाकी है। जांच के दौरान यह पाया गया कि पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा तैयार की गई इसी शीर्षक वाली पुस्तक की एक पीडीएफ कॉपी कुछ वेबसाइटों पर उपलब्ध है। इसके अलावा कुछ ऑनलाइन मार्केटिंग प्लेटफॉर्म्स ने पुस्तक के कवर को इस तरह प्रदर्शित किया है जैसे कि यह बिक्री के लिए उपलब्ध हो।

इस मामले की जांच करने के लिए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने रिपोर्ट दर्ज किया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि बिना आधिकारिक मंजूरी के यह किताब ऑनलाइन कैसे पहुंची और क्या यह किसी सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन है। फिलहाल इस मामले में जांच जारी है ताकि इस ब्रीच के पीछे के कारणों और जिम्मेदार लोगों का पता लगाया जा सके।

बता दें राहुल गांधी को पिछले हफ्ते संसद परिसर में कथित तौर पर इस किताब की एक कॉपी लहराते हुए देखा गया था। इस मामले ने काफी बवाल मचा दिया है, जिसके चलते लोकसभा की कार्यवाही बाधित हुई और मौजूदा बजट सत्र के शेष समय के लिए आठ सांसदों को निलंबित कर दिया गया है।

 

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

 

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई