*मड़िहान जंगल में 45 वर्षीय महिला का मिला शव मचा हड़कंप थाना क्षेत्र के देवरी कला स्थित विंध्य विश्वविद्यालय के पास जंगल में सोमवार की सुबह 45 वर्षीय महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
मृतका की पहचान सोनभद्र जिले के घोरावल थाना क्षेत्र के भैसवार निवासी तेतरा देवी पत्नी रामपति के रूप में हुई है मृतिका के पति ने बताया कि पत्नी देवरी कला स्थित निर्माणाधीन विंध्य विश्वविद्यालय में ठेकेदार के साथ मजदूरी करती थी वह रोजाना शाम 5 बजे काम खत्म कर घर लौटती थी पंद्रह दिन पूर्व वह अपने सहकर्मी बलिराम मिस्त्री के साथ काम कर रही थी महिला पिछले 15 दिनों से मजदूरी कर रही थी और इस दौरान केवल एक-दो बार घर गई थी।
मौके पर पुलिस मौजूद है और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंच रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और शव मिलने के कारणों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।
रिपोर्ट – भोलानाथ यादव








Users Today : 1
Users This Year : 24178
Total Users : 36771
Views Today : 1
Total views : 72308