तीन दिन से अंधेरे में गोविंदीपुर, बिजली बहाली की मांग को लेकर ज्ञापन

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चकिया (चंदौली)।

तहसील दिवस के दौरान जिलाधिकारी के आगमन पर विकास खंड शहाबगंज के ग्राम गोविंदीपुर के दर्जनों ग्रामीणों ने बिजली संकट को लेकर विरोध जताया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की बिजली तीन दिनों से कटी हुई है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।

किसान सभा के जिला मंत्री लालचंद सिंह एडवोकेट एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रशासन को मांग पत्र सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि गांव के दलित व मजदूर परिवारों पर हजारों रुपये के बिजली बिल लगाए गए हैं, जिन्हें चुकाना उनकी आर्थिक स्थिति के कारण संभव नहीं है।

ग्रामीणों ने मांग की कि काटी गई बिजली तत्काल बहाल की जाए और गरीब परिवारों के बिजली बिल माफ किए जाएं, अथवा किस्तों में भुगतान की सुविधा प्रदान की जाए।ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो 12 फरवरी को गांव के दलित व मजदूर वर्ग के लोग बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

 

रिपोर्ट मो. तस्लीम

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

दिनांक 14.06. 2026 दिन रविवार को बौद्ध बिहार पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने का आज 260 वा दिन है अंतर्देशी जलमार्ग प्राधिकरण फ्रेंड विलेज के विरोध में आज के धरने प्रदर्शन का नेतृत्व अमरेश प्रसाद कुशवाहा (एडवोकेट) अध्यक्ष तथागत बौद्ध विहार द्वारा किया गया

दिनांक 14.06.2026 को आगामी माहे मोहर्रम के दृष्टिगत शांति व्यवस्था, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधन को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने हेतु पुलिस उपायुक्त पश्चिमी महोदय द्वारा एडीसीपी पश्चिमी, एसीपी चौक, एसीपी बाजारखाला एवं क्षेत्र के सम्भ्रांत व्यक्तियों के साथ मदरसा मजहरुल इस्लाम, बिल्लौचपुरा थाना बाजारखाला में बैठक आयोजित की गई।