आवेदक राकेश कुमार गुप्ता पुत्र बचउ लाल निवासी सत्यानगंज थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई ऑनलाइन ठगी की सूचना दिनांक 27.08.2025 को थाना अहरौरा की साइबर सेल में दी गई । जिसमें अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन करके क्रेडिट कार्ड अपडेट करने के नाम पर आवेदक का बैंक डिटेल लेकर आवेदक के खाते से 45,800/- रूपये की ठगी की गयी ।
इस संबंध में आवेदक का शिकायत NCRP पोर्टल पर दर्ज किया गया । प्राप्त सूचना के आधार पर थाना अहरौरा की साइबर सेल टीम द्वारा जांच प्रारंभ की गई है। । “अपर्णा रजत कौशिक” पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन एवं क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में थाना अहरौरा की साइबर पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त जाँच के दौरान कटी धनराशि 45,000 /- आवेदक के खाते वापस कराए गये ।
खाते में पैसे वापस आने पर आवेदक द्वारा थाने पर उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के पुलिस उच्चाधिकारी एवं साइबर क्राइम टीम थाना अहरौरा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया । आवेदक को साइबर जागरुकता अभियान के तहत साइबर सम्बन्धी होने वाली ठगी से जागरुक किया गया व और भी लोगों को उनके द्वारा साइबर ठगी से सावधान रहने हेतु बताये जाने की बात बताई गई ।
पुलिस टीम का विवरण-
1. अजय मिश्र, थानाध्यक्ष थाना अहरौरा, मीरजापुर ।
2. हे0का0 नरेन्द्र सिंह, का0 पवन गुप्ता, म0का0 महिमा उपाध्याय, साइबर सेल, थाना अहरौरा ।








Users Today : 20
Users This Year : 24197
Total Users : 36790
Views Today : 23
Total views : 72330