वाराणसी
में कांग्रेस की पूर्वांचल के मुद्दों पर संविधान संवाद रैली होगी। प्रयागराज में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के अपमान और काशी के ज्वलंत मुद्दों पर कांग्रेस शहर के शास्त्री घाट पर रैली करेगी। इसमें वाराणसी के अलावा पूर्वांचल भर के कांग्रेसी जुटेंगे।
दोपहर 1 बजे से कांग्रेस वरुणा के घाट से गंगा की सफाई, शहर में जाम और अतिक्रमण पर चर्चा करेगी। संविधान रैली में वाराणसी के अलावा पूर्वांचल के कई जिलों के कार्यकर्ता जुटेंगे। संविधान संवाद रैली में काशी से जुड़े कई गंभीर और जनहित के मुद्दे प्रमुखता से उठाए जाएंगे।
उप्र कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि संविधान संवाद रैली की रैली के उद्देश्य और प्रमुख मुद्दों के साथ कांग्रेस नेता आज वरुणा के शास्त्री घाट यह रैली केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि काशी की अस्मिता, आस्था, संस्कृति और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए आयोजित की जा रही है।










Users Today : 27
Users This Year : 15594
Total Users : 28187
Views Today : 58
Total views : 55966