सोमेन बर्मा” पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर का पुलिस उपमहानिरीक्षक, अयोध्या परिक्षेत्र, अयोध्या में स्थानांतरण होने पर पुलिस लाइन स्थित मां विंध्यवासिनी सभागार कक्ष में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में मण्डलायुक्त विन्ध्याचल राजेश प्रकाश, पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर आर. पी. सिंह, जिलाधिकारी मीरजापुर पवन कुमार गंगवार सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
उन्होंने पुष्पमाला, बुके और प्रतीक चिह्न भेंट कर मंगलमय भविष्य की कामनाएं व्यक्त कीं तथा भावभीनी विदाई दी।
कार्यक्रम का संचालन इंस्पेक्टर नीरज पाठक ने किया।
इस अवसर पर एसपी सिटी नितेश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन मनीष कुमार मिश्र, लालगंज एसपी अमर बहादुर सिंह, चुनार क्षेत्राधिकारी मंजरी राव, राजगढ़ इंस्पेक्टर वेद प्रकाश पांडेय, विंध्याचल थाना प्रभारी अविनाश प्रकाश राय, जमालपुर थाना प्रभारी अमित कुमार प्रजापति सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट आनंद यादव








Users Today : 25
Users This Year : 24202
Total Users : 36795
Views Today : 31
Total views : 72338