जनपद जौनपुर के नवागत पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी तथा सभी थाना एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।
गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित अधिकारियों से परिचय प्राप्त करते हुए जनपद की भौगोलिक, सामाजिक एवं अपराध संबंधी पृष्ठभूमि की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, आपसी समन्वय, अनुशासन एवं जनसेवा को प्राथमिकता देने पर बल दिया।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जनपद में निष्पक्ष, पारदर्शी एवं संवेदनशील पुलिसिंग उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। साथ ही उन्होंने सभी अधिकारियों को कर्तव्यनिष्ठा, टीमवर्क एवं जनसुनवाई को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए।
गोष्ठी का उद्देश्य आपसी संवाद को मजबूत करना एवं जनपद में प्रभावी पुलिसिंग की दिशा में एक सशक्त शुरुआत करना रहा, जिसे उपस्थित अधिकारियों ने सराहना की।
रिपोर्ट – सुरेश कुमार शर्मा











Users Today : 7
Users This Year : 10879
Total Users : 23472
Views Today : 8
Total views : 46037