वाराणसी 6 फरवरी ।
कई टेलीविजन श्रृंखला बना चुके काशी के लाल से प्रसिद्ध फिल्म निर्माता दिलीप सोनकर, जब भी मौका मिलता है, काशी बनारस को अपने धारावाहिको के माध्यम से प्रस्तुत करते रहते है, चाहे धारावाहिक रणभेरी ,लाल रेखा, दामन मिट्टी का, गुप्ता ब्रदर, जैसे तमाम टी वी श्रृंखला में बनारस और बनारस के तमाम कलाकारों को मौका देने का काम किया। दिलीप बाबा विश्वनाथ की गाथा भी ला रहे है, जिसमें बाबा विश्वनाथ से जुड़ी तमाम पौराणिक कथाओं का समावेश किया है, जिसका प्रसारण जल्द ही शुरू हो सकता है।
दिलीप वर्तमान में दूरदर्शन के ही 9 कड़ी की एक छोटी टी वी श्रृंखला का फिल्मांकन चाँदपुर इस्ट्रियल इस्टेट, में पूर्व सांसद डाक्टर विजय सोनकर शास्त्री के आवास के निकट लगाए गए सेट ” थाना कमला नगर के सेट पर बातचीत करते हुए बताया की कमलाश्री फिल्मस के नारी सशक्तिकरण पर आधारित देश भक्ति से परिपूर्ण धारावाहिक ” नारी शक्ति ” का फिल्मानांक शुरू किया गया। दिलीप सोनकर ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार सहयोग करें तो वह वाराणसी में फिल्म उद्योग की स्थापना कर सकते हैं बिना सरकार के आर्थिक मदद लिए।
उन्होंने बताया कि चांदपुर इंडस्ट्रियल स्टेट में फिल्म उद्योग की स्थापना के लिए उन्होंने एक प्लाट भी क्रय किया है। सरकार फिल्म उद्योग की स्थापना के लिए इसके परमिशन आदि की प्रक्रिया को सरल बना दे तो यहां पर इसकी स्थापना हो सकती है। फिल्म स्टूडियो के स्थापना कर वह यहां पर फिल्मों की शूटिंग शुरू करा सकते हैं जिससे पूर्वांचल के युवाओं को रोजगार मिलेगा जो पैसा हम मुंबई में शूटिंग करके वहां के लोगों में खर्च करते हैं वही पैसा अपने खासकर पूर्वांचल में लगेगा और पूर्वांचल और प्रदेश का विकास होगा ।
दिलीप सोनकर ने बताया कि इस संदर्भ में हुआ बिगड़ दिनों केंद्रीय प्रसारण मंत्री एल मुरूगन से भी मिलकर उनको इस बारे में अवगत कराया है । नारी शक्ति धारावाहिक में मुख्य भूमिका रवि कोठारी, कुणाल सिंह राजपूत, गरिमा अग्रवाल, प्रिया राजपूत, पूर्वी सोनकर, महेश पुजारी, अभिषेक सक्लानी, निरंजन चौबे, विजय देओल सरवंती मुखर्जी आदि निभा रही है।










Users Today : 1
Users This Year : 6339
Total Users : 18932
Views Today : 1
Total views : 37413