राजातालाब। स्थानीय थाना क्षेत्र के जख्खिनी पुलिस चौकी अंतर्गत शाहंशाहपुर गांव में श्याम नारायण शुक्ला की पत्नी अनीता शुक्ला नामक 25 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गयी। इसके बारे में सूचना पति श्याम नारायण शुक्ला ने अपने ससुराल वालों को दी। मायके वालों ने अनीता के ससुराल शाहंशाहपुर पहुंचकर पुलिस को सूचना देते हुए पोस्टमार्टम कराने हेतु मांग की।
मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका की शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा। मृतका के परिवार वालों का कहना था कि वह रात में बर्तन धूल कर रखने जा रही थी कि अचानक गिरकर बेहोश हो गई इस समय तत्काल घर वालों ने उक्त महिला को ऑटो से ले जाकर शहर के कई हॉस्पिटलों में दिखाए जहां डॉक्टरों ने अनीता को मृत घोषित कर दिया। राजातालाब पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।










Users Today : 95
Users This Year : 6335
Total Users : 18928
Views Today : 182
Total views : 37407