वाराणसी (बनारस) देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है, लेकिन इसी बनारस के कैंट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले वार्ड की गलियों में बीते दो वर्षों से सीवर जाम है। गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे स्थानीय नागरिकों—बुज़ुर्गों, महिलाओं और बच्चों—को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
अगले माह से पवित्र रमजान शुरू होने जा रहा है, ऐसे में गंदगी और सीवर का पानी न केवल धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचा रहा है, बल्कि गंभीर स्वास्थ्य संकट भी पैदा कर रहा है। हैरानी की बात यह है कि इस क्षेत्र में लगातार आठ बार से एक ही परिवार का विधायक रहा है, इसके बावजूद जनता की बुनियादी समस्याओं की अनदेखी की जा रही है।
आज क्षेत्रीय जनता के साथ मिलकर सीवर के पानी में उतरकर नगर निगम, स्थानीय विधायक, मेयर, सांसद तथा देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ विरोध दर्ज कराया गया। यह विरोध प्रशासन की संवेदनहीनता के खिलाफ एक प्रतीकात्मक लेकिन मजबूरन उठाया गया कदम है।
यदि शीघ्र ही स्थायी रूप से सफाई और सीवर समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो क्षेत्रीय जनता के साथ मिलकर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
अमन यादव
महानगर अध्यक्ष
बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी
समाजवादी पार्टी, वाराणसी 9044787876











Users Today : 39
Users This Year : 10911
Total Users : 23504
Views Today : 70
Total views : 46099