आजमगढ़ (पूर्वी उत्तर प्रदेश)
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने पूर्वी उत्तर प्रदेश की धरती से 2027 के विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रीति उपाध्याय की संयुक्त अगुवाई में आयोजित इस भव्य जनसभा ने पूरे क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज कर दी।
सभा को संबोधित करते हुए डॉ. प्रीति उपाध्याय ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह केवल एक जनसभा नहीं, बल्कि संगठन को सामूहिक रूप से मजबूत करने और 2027 के महासंग्राम की ठोस शुरुआत है।
प्रेस वार्ता के दौरान डॉ. प्रीति उपाध्याय ने बताया कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं की भागीदारी को ऐतिहासिक स्तर तक पहुंचाने का संकल्प लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने लिया है। महिलाओं को बूथ लेवल तक सशक्त और संगठित करने के लिए लगातार अथक प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में महिलाएं जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर रही हैं। सभी महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। और संगठन की रीढ़ बनकर पार्टी को नई ताकत दे रही हैं। आने वाले दिनों में हर जिले में समीक्षा बैठकें, सदस्यता अभियान और महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम तेज़ी से चलाए जाएंगे, जिससे पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी।
सभा में मौजूद कार्यकर्ताओं और महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। नारे, जोश और संकल्प के साथ यह संदेश साफ था।
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अब पीछे नहीं, सीधे सत्ता की ओर बढ़ रही है।
महिला शक्ति बनेगी 2027 की सबसे बड़ी ताकत
यह जनसभा नहीं, बल्कि नए राजनीतिक आंदोलन की शुरुआत थी, जिसने यह साबित कर दिया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश अब बदलाव के लिए तैयार है।
जय लोकशक्ति | जय महिला शक्ति | 2027 की तैयारी पूरी शक्ति के साथ!









Users Today : 38
Users This Year : 11540
Total Users : 24133
Views Today : 74
Total views : 47325