चकिया (चंदौली)
सावित्री बाई फुले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चकिया में गुरुवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का 43वां वार्षिक क्रीड़ा समारोह पूरे उत्साह और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का सफल आयोजन शारीरिक शिक्षा के वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक डॉ. सरवन कुमार यादव के कुशल नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।
क्रीड़ा समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रो. जनार्दन यादव (विभागाध्यक्ष, मृदा विज्ञान एवं कृषि रसायन विभाग, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी) द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. संगीता सिन्हा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. बालरूप यादव (शारीरिक शिक्षा विभाग, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी) उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने माता सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके उपरांत अतिथियों, प्राचार्य सहित समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारियों को माल्यार्पण, बैज अलंकरण एवं कैप पहनाकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि प्रो. जनार्दन यादव ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि क्रीड़ा समारोह की स्मृतियां जीवनभर साथ रहती हैं। खेल गतिविधियां छात्रों को शारीरिक रूप से सशक्त बनाने के साथ मानसिक मजबूती, आत्मविश्वास और साहस प्रदान करती हैं। उन्होंने अधिक से अधिक विद्यार्थियों से विभिन्न खेलों में भाग लेने का आह्वान किया।
अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य प्रो. संगीता सिन्हा ने कहा कि सफलता निरंतर अभ्यास, अनुशासन और अथक परिश्रम से ही प्राप्त होती है। विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच और असीम ऊर्जा के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेकर आयोजन को और भी सुंदर व यादगार बनाना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत की प्रस्तुति महिमा यादव, प्रतिमा यादव, नाज एवं सादिया की टीम द्वारा दी गई। मार्च पास्ट का संचालन रोवर्स जैद, अमन, मंदीप, आयुष गुप्ता तथा रेंजर्स लक्ष्मी, संध्या आदि ने किया। मशाल दौड़ की जिम्मेदारी राम बाबू ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सरवन कुमार यादव द्वारा किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के अनेक प्राध्यापक एवं कर्मचारीगण—डॉ. संतोष कुमार, डॉ. कलावती, डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह, डॉ. अमिता सिंह, श्री पवन कुमार सिंह, डॉ. संतोष कुमार यादव, डॉ. शमशेर बहादुर, डॉ. सुरेन्द्र कुमार सिंह, विश्व प्रकाश शुक्ल, डॉ. रोहित कुमार यादव सहित समरजीत राकेश, देवेन्द्र बहादुर सिंह, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, डॉ. श्याम जन्म सोनकर तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। समारोह ने खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क का संदेश दिया।










Users Today : 15
Users This Year : 10673
Total Users : 23266
Views Today : 20
Total views : 45681