परीक्षा कक्षों का अचानक निरीक्षण

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर

मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय मिर्जापुर से संबद्ध महाविद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2025-26 की सेमेस्टर परीक्षाओं के सुचारू और नकलमुक्त संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से के.बी.पी.जी. कॉलेज मिर्जापुर के प्राचार्य प्रोफेसर रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने बृहस्पतिवार को परीक्षा कक्षों का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आंतरिक सचल दल के सदस्यों के साथ मिलकर परीक्षा कक्षों की गहन जांच की और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी सुनिश्चित की।

प्राचार्य ने बताया कि परीक्षा के सुचारू संचालन और नकल रोकने के लिए कक्ष निरीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सुबह की पाली में स्नातक राजनीति विज्ञान प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में कुल 314 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 6 अनुपस्थित और 308 उपस्थित थे।

 

 

रिपोर्ट – भोलानाथ यादव


Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

जहांगीरगंज में संतोष पांडेय पर संरक्षण का आरोप, प्रशासनिक उदासीनता से जूझ रहे ग्रामीण शिकायतकर्ताओं से दुर्व्यवहार और जांच में लीपापोती खंड शिक्षा अधिकारी संतोष पांडेय के खिलाफ बढ़ा आक्रोश।