क्लियरमेडि डीएमच ने लॉन्च किया कैंसर स्क्रीनिंग पैकेज,विश्व कैंसर दिवस पर समय रहते पहचान के लिए नई पहल

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चंदौली डीडीयू नगर

क्लियरमेडि डीएमच मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने कैंसर की समय रहते पहचान और प्रभावी उपचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कैंसर स्क्रीनिंग पैकेज लॉन्च किया। यह पहल विशेष रूप से महिलाओं और पुरुषों में प्रारंभिक अवस्था में कैंसर की पहचान सुनिश्चित करने के लिए शुरू की गई है।

आधुनिक जीवनशैली में आए बदलावों के कारण कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का खतरा लगातार बढ़ रहा है। तनाव, अनियमित खान-पान, धूम्रपान और शराब सेवन इसके प्रमुख कारण माने जा रहे हैं। वर्तमान समय में मुंह, गला, लिवर, पेट, स्तन, बच्चेदानी, प्रोस्टेट, फेफड़े और हड्डियों के कैंसर के मामलों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है।
अक्सर कैंसर का पता अंतिम या एडवांस स्टेज में चल पाता है, जिससे इलाज जटिल और महंगा हो जाता है। इसी चुनौती को ध्यान में रखते हुए क्लियरमेडि डीएमच ने यह विशेष स्क्रीनिंग पैकेज शुरू किया है, जिससे बीमारी का समय पर निदान कर उपचार को अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

यह पैकेज 4 फरवरी 2026 को विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर अस्पताल के सभागार में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान लॉन्च किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन को कैंसर के प्रति जागरूक करना और समय पर जांच के महत्व को रेखांकित करना रहा।

प्रेस वार्ता में वाराणसी के वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ. शुभेदु शेखर, गैस्ट्रो कैंसर विशेषज्ञ डॉ. पवन कुमार सिंह, लंग कैंसर विशेषज्ञ डॉ. शैलेंद्र शिवहरे, एमएस लेफ्टिनेंट कर्नल ताराप्रणव भट्टाचार्य, फैसिलिटी डायरेक्टर अश्विनी विश्वकर्मा और बिजनेस हेड मृत्युंजय सिंह सहित कई गणमान्य चिकित्सक व अधिकारी उपस्थित रहे।

क्लियरमेडि डीएमच मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल अनुभवी कैंसर विशेषज्ञों के नेतृत्व में कैंसर की संपूर्ण चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करता है। इसके साथ ही अस्पताल में न्यूरोलॉजी, जनरल सर्जरी, हड्डी एवं प्रत्यारोपण, स्त्री एवं प्रसूति रोग, नेफ्रोलॉजी, डेंटल और पीडियाट्रिक्स सहित सभी प्रमुख विभागों के विशेषज्ञ उपलब्ध हैं।

अस्पताल में भारतीय रेल, आयुष्मान भारत योजना एवं अधिकांश प्रमुख इंश्योरेंस कंपनियों के अंतर्गत कैशलेस इलाज की सुविधा भी प्रदान की जा रही है, जिससे आमजन को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

 

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई