मिर्जापुर,
सोमेन बर्मा पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ व पशु तस्करों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है ।
उक्त निर्देश के क्रम मे जनपद में गो-तस्करी तथा इसमें संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध अभियान चलाकर लगातार अलग-अलग थाना क्षेत्र में बड़ी कार्यवाही भी की जा रही है ।
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में दिनांकः 03.02.2026 को थाना अदलहाट पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिरी सूचना के आधार पर थाना अदलहाट क्षेत्रांतर्गत ग्राम गरौड़ी से 02 अभियुक्त 1. रहीश पुत्र इकबाल निवासी ग्राम गरौड़ी थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर व 2. खुर्शीद पुत्र मोईन अंसारी निवासी तकिया जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया गया । मौके से पड़वा/भैसे का मांस व जानवर काटने में प्रयोग चाकू/चापड़, नुकिला लोहा, लकड़ी का गुटका, लोहे का तराजू व बांट बरामद किया गया ।
उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना अदलहाट पर मु0अ0सं0-24/2026 धारा 11 पशु क्रुरता अधि., 325,271,272 बीएनएस व 4/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त —
रहीश पुत्र इकबाल निवासी ग्राम गरौड़ी थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर ।
खुर्शीद पुत्र मोईन अंसारी निवासी तकिया जनपद सोनभद्र ।
बरामदगी विवरण-
पड़वा/भैसे का मांस व जानवर काटने में प्रयोग चाकू/चापड़, नुकिला लोहा, लकड़ी का गुटका, लोहे का तराजू व बांट ।
पंजीकृत अभियोग —
मु0अ0सं0-24/2026 धारा 11 पशु क्रुरता अधि., 325,271,272 बीएनएस व 4/25 आयुध अधिनियम थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर ।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम —
उप निरीक्षक अभय नारायण सिंह, उप निरीक्षक विजय कुमार राय व उप निरीक्षक हंसलाल मय पुलिस टीम थाना सन्तनगर जनपद मीरजापुर ।










Users Today : 36
Users This Year : 6276
Total Users : 18869
Views Today : 100
Total views : 37325