वाराणसी
जनपद में बोर्ड की परीक्षा के दृष्टिगत क्वींस कॉलेज के 235 वर्षों के इतिहास में पहली बार किसी महिला को परीक्षा प्रभारी के रूप में डॉक्टर विजय भारतीय सिंह, प्रवक्ता, भगोल को नियुक्त किया गया है।
ध्यातव्य है कि नवनियुक बोर्ड परीक्षा प्रभारी डॉक्टर विजय भारतीय सिंह एक प्रतिभाशाली शिक्षिका हैं, जिन्हें हाल ही में राज्य बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी प्रतियोगिता में पूरे राज्य में प्रथम स्थान हासिल हुआ था।
प्रधानाचार्य सुमीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि महिला सशक्तिकरण की ओर एक कदम बढ़ाते हुए इस बार क्वींस कॉलेज के इतिहास में पहली बार महिला शिक्षिका को यह जिम्मेदारी दी गई है। महिलाएं दुनिया में हर क्षेत्र में बेहतर कार्यकुशलता से अपनी नई पहचान बना रही हैं।
प्रधानाचार्य और जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह ने डॉक्टर विजय भारतीय सिंह को बधाई देते हुए जिम्मेदारीपूर्ण और सूचितापूर्ण तरीके से परिषदीय परीक्षा 2025 को सकुशल सम्पन्न कराने की शुभकामनाएं दी
रिपोर्ट : रिम्मी कौर











Users Today : 51
Users This Year : 18022
Total Users : 30615
Views Today : 145
Total views : 60811