रामनगर, वाराणसी
रामनगर के समर्पित युवा समाजसेवी शुभम सिंह आगामी मार्च माह में देश की राजधानी नई दिल्ली में भारत सरकार के केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ पौधरोपण करेंगे।
इस संबंध में केंद्रीय मंत्री के कार्यालय (मंत्रालय) द्वारा शुभम सिंह को दूरभाष पर आधिकारिक जानकारी देते हुए आमंत्रित किया गया है। मंत्रालय की ओर से आए इस फोन में शुभम सिंह को अवगत कराया गया कि केद्रीय मंत्री उनके साथ दिल्ली में संयुक्त रूप से पौधरोपण करेंगे।
सीधे मंत्रालय से आमंत्रण के लिए फोन आना न केवल शुभम की बढ़ती साख का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि दिल्ली की नजर उन कर्मठ युवाओं पर है जो धरातल पर बदलाव के लिए सार्थक प्रयास कर रहे हैं।
काशी के इस युवा का राष्ट्रीय स्तर के मंच पर केंद्रीय मंत्री के साथ शामिल होना क्षेत्र के लिए हर्ष एवं गौरव का विषय है। स्थानीय निवासियों ने शुभम के इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी।
उनका मानना है कि यह पहल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में युवाओं को बढा़वा देने के लिए प्रेरणादायक साबित होगा। अपनी इस उपलब्धि पर शुभम सिंह ने सादगी से कहा कि यह केवल मेरा व्यक्तिगत सम्मान नहीं है, बल्कि रामनगर के उन सभी जागरूक नागरिकों का सम्मान है जो पर्यावरण संरक्षण एवं जनसेवा के प्रति समर्पित हैं। केंद्रीय मंत्री जी के साथ पौधरोपण करना मेरे लिए प्रेरणादायी होगा।
रिपोर्ट – सुनील सिंह राजपूत











Users Today : 43
Users This Year : 18014
Total Users : 30607
Views Today : 108
Total views : 60774