चेतगंज इंस्पेक्टर विजय कुमार शुक्ला ने आनलाइन जुआ खेलते एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

जनपद में ऑनलाइन व फड़ पर जुआ खेलने वाले अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट गौरव बंशवाल व पुलिस उपायुक्त अपराध सरवणन टी. के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज ईशान सोनी के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक थाना चेतगंज विजय कुमार शुक्ला की पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर रविवार को आनलाइन जुआ खेलते एक अभियुक्त आकाश उर्फ़ कल्लू सोनकर पुत्र छांगुर सोनकर निवासी चौकाघाट ढेलवरिया अन्तर्गत थाना जैतपुरा को तेलियाबाग चौराहे के पास विश्वनाथ गेस्ट हाउस की गली में चाय की दुकान के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक एन्ड्रायड मोबाइल फोन व जुए का 4100/नगदी बरामद किया गया।

गिरफ्तार जुआड़ी को मीडिया के सामने पेश करते हुए प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि पकड़े गये व्यक्ति से नाम पूछने पर अपना नाम आकाश उर्फ कल्लू सोनकर पुत्र छांगुर सोनकर निवासी ढेलवरिया चौकाघाट बताया।बरामद एंड्रायड मोबाइल व 4100/ के बारे में बताया कि मैं आनलाइन भाग्यलक्ष्मी ऐप के माध्यम से जीत हार की बाजी लगाकर जुआ खेलता व खेलवाता हूं।इसी से मैं अपने व अपने परिवार का खर्च चलाता हूं तथा अपनी शौक पूरी करता हूं।

आज भी भाग्यलक्ष्मी ऐप के जरिए जुआ खेलवा रहा था कि अचानक अपलोगों के द्वारा पकड़ लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को भा0द0वि0 की धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला, उ0नि0 संदीप चौरसिया, उ0नि0 अली अतहर,का0 किशन कुमार गौड़ आदि शामिल रहे।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई