शहाबगंज (चंदौली)। विकास खंड शहाबगंज के सिहोरिया (सुबंथा) स्थित KSG अरबिक स्कूल परिसर में रविवार को इब्तिदा वार्षिक समारोह एवं दस्तार-ए-हिफ्ज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सायं 7 बजे हुआ, जो देर रात तक चलता रहा।समारोह के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्राचार्य इसरार अहमद खान रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में अधिवक्ता अकरम अहमद, वसीम अहमद, इब्राहिम अहमद एवं सतेन्द्र मास्टर उपस्थित रहे। इस अवसर पर वाराणसी के शहर-ए-क़ाज़ी जमील अहमद मुफ्ती एखलाक की भी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों द्वारा प्रस्तुत शैक्षिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दर्शकों ने जमकर सराहना की। छोटे-छोटे बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का दिल जीत लिया। वहीं हाफिज रिज़वान एवं फैज़ रज़ा बनारसी द्वारा प्रस्तुत की गई नात शरीफ को भी खूब तालियां मिलीं।इस अवसर परहिफ्ज़-ए-क़ुरआन पूर्ण करने वाले चार छात्रों — हाफिज ईनाम, फैज़, आज़म एवं मो. कैफ — की दस्तारबंदी कर उन्हें सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को लेकर छात्रों, अभिभावकों एवं ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला और देर रात तक बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम के संयोजक मौलाना क़यामुद्दीन रहे। विद्यालय के प्रिंसिपल अली अकबर ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य धार्मिक शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा को भी बढ़ावा देना है।समारोह में ग्राम प्रधान सजाउद्दीन, गुलफाम अहमद, इबरार अहमद, मेराज अहमद, एजाज़ अहमद, सैफ खान रिजवान अहमद सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।









Users Today : 1
Users This Year : 24230
Total Users : 36823
Views Today : 2
Total views : 72376