सर्व प्रथम निवर्तमान अध्यक्ष रामप्रकाश ने विगत 3 वषों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला तदुपरान्त कोषाध्यक्ष शिवशंकर गुप्ता ने तीन वर्षों के आय व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जिसे उपस्थित सदस्यों ने ध्वनिमत से पारित कर दिया। चुनाव अधिकारी घनश्याम जायसवाल ने चुनाव प्रक्रिया शुरू किया सदन में उपस्थित सभी सदस्यों ने एक मत से पुरानी टीम के कार्यों की सराहना करते हुए पुनः दुबारा मौका देने का प्रस्ताव रखा,

किसी भी पद पर कोई नामांकन नहीं होने पर चुनाव अधिकारी घनश्याम जायसवाल ने निम्नलिखित पदों पर नामों की विधिवत घोषणा कर दिये अध्यक्ष: रामप्रकाश, महामंत्री: ओमप्रकाश जायसवाल, कोषाध्यक्ष: शिवशंकर गुप्ता, उपाध्यक्ष: श्रीप्रकाश साहू, मंत्री:ओमप्रकाश कुशवाहा , सलाहकार प्रमुख: ओमप्रकाश गुप्ता एवं आय व्यय निरिक्षक:वेद प्रकाश केशरी।
निर्वाचित पदाधिकारियों को संरक्षक घनश्याम जायसवाल ने अंग वस्त्रम ओढ़ाकर अभिनन्दन किया एवं पद एवं गोपनीयता का शपथ दिलाया। चुनाव प्रक्रिया में शत-प्रतिशत सदस्यों की उपस्थिति रही। घनश्याम जायसवाल संरक्षक जरी व्यापार










Users Today : 15
Users This Year : 17986
Total Users : 30579
Views Today : 16
Total views : 60682