हरहुआ ब्लॉक परिषद के वार गांव में स्थित वीएसवी इंटर कॉलेज में आज वार्षिक समारोह का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे प्रारंभ होकर शाम 3:00 बजे तक चला, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। पूरे समारोह का माहौल उत्साह, अनुशासन और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

हरहुआ ब्लॉक परिषद के वार गांव में स्थित वीएसवी इंटर कॉलेज में वार्षिक समारोह का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे प्रारंभ होकर शाम 3:00 बजे तक चला, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। पूरे समारोह का माहौल उत्साह, अनुशासन और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा।

कार्यक्रम में इंटर की छात्रा महिमा वर्मा व साक्षी पांडे प्रीति यादव नंदिनी विश्वकर्मा आंचल यादव ने अपनी टीम के साथ बेहतरीन प्रस्तुति दी, जिसे उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा। विशेष रूप से “ऑपरेशन सिंदूर” पर आधारित नाट्य प्रस्तुति ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस प्रस्तुति के माध्यम से सामाजिक संदेश को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया, जिससे दर्शक भावुक भी हुए और प्रेरित भी। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और मासूम अंदाज में अपनी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। छोटे बच्चों द्वारा दिए गए सामाजिक संदेशों ने यह साबित किया कि आने वाली पीढ़ी भी समाज के प्रति सजग है।

कार्यक्रम के दौरान छोटे और बड़े सभी वर्ग के विद्यार्थियों ने अलग-अलग रूपों में सांस्कृतिक, नृत्य, गीत और नाट्य प्रस्तुतियां दीं। विद्यालय परिवार द्वारा बैच लगाकर सभी आगंतुकों का सम्मान किया गया, जिससे अतिथियों ने स्वयं को गौरवान्वित महसूस किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अंबरीश सिंह भोला, युवा एमएलसी प्रत्याशी ऋचिका दुबे, डॉ. प्रदीप पांडेय (बाल रोग विशेषज्ञ), पूर्व सांसद कांग्रेस नेता राजेश मिश्रा, अजय मिश्रा (भाजपा नेता), प्रदीप सिंह, मास्टर मनोज पांडेय, रामाज्ञा तिवारी, लक्ष्मी शंकर सिंह पटेल (आर्मी मेजर, रिटायर्ड), गुलाब तिवारी तथा विद्यालय की छात्र-छात्राओं के अभिभावक गण भारी संख्या में मौजूद रहे वीएसवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विवेक त्रिपाठी वह सभी टीचर उपस्थित रहे। इसके अलावा लखनऊ में जीएसटी विभाग में कमिश्नर रह चुके राजेश सिंह अपनी पत्नी सुनीता सिंह के साथ समारोह में शामिल हुए।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के अभिभावक, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। अंत में विद्यालय प्रशासन द्वारा सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कुल मिलाकर वीएसवी इंटर कॉलेज का यह वार्षिक समारोह शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और सामाजिक चेतना का सशक्त उदाहरण बना। विद्यालय के प्रधानाचार्य विवेक त्रिपाठी ने सबको धन्यवाद प्रकट किया

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई