फिरोजाबाद में आबकारी विभाग का औचक निरीक्षण, दुकानदारों को सख्त निर्देश

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

फिरोजाबाद में आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी महोदय श्री रमेश रंजन के आदेश पर आबकारी विभाग ने फुटकर देशी व कंपोजिट मदिरा दुकानों पर औचक निरीक्षण किया।

उप आबकारी आयुक्त आगरा प्रभार व जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र–1 एमपी सिंह ने मय स्टाफ दुकानों की जांच की।

निरीक्षण में साफ-सफाई, दुकान के बाहर मदिरा सेवन पर रोक, सीसीटीवी कैमरों के संचालन, स्टॉक व अभिलेखों की पड़ताल की गई।

दुकानदारों को पीओएस मशीन से शत-प्रतिशत बिक्री, ऑनलाइन पेमेंट की व्यवस्था और निर्धारित मूल्य पर ही मदिरा विक्रय के सख्त निर्देश दिए गए। नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई