थाना चुनार जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 18.01.2026 को वादी इंदल मौर्या पुत्र स्व0 अर्जुन मौर्या निवासी चेरा का पुरा थाना चुनार जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध जान से मारने की नियत से हमला करने, गाली-गलौज व धमकी देने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चुनार पर मु0अ0सं0-23/2026 धारा 110,115(2),351(3),352,3(5) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । सोमेन बर्मा” पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए उक्त घटना में त्वरित कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी करने के लिए थाना प्रभारी चुनार को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में , अपराध निरीक्षक सतेन्द्र कुमार यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त अर्जुन सोनकर पुत्र पंधारी सोनकर निवासी ग्राम सरैया सिकन्दरपुर थाना चुनार जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 103(1),109(1),115(2),351(3),352,3(5),191(2),74 बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
रिपोर्ट आनंद यादव









Users Today : 6
Users This Year : 24235
Total Users : 36828
Views Today : 7
Total views : 72381