इस समीक्षा बैठक में जोनल अधिकारी रविन्द्र प्रकाश,सौरभ देव प्रजापति व अशोक त्यागी, अवर अभियंता आदर्श निराला,रोहित कुमार,संजय तिवारी, भवन लिपिक एवं जन सूचना/आई0जी0आर0एस0 लिपिक उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान सचिव महोदय द्वारा आलोच्य अवधि में जमा शमन मानचित्र, स्वीकृत शमन मानचित्र, तावान/शमन शुल्क की वसूली, आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों पर असंतोषजनक (Negative Feedback) प्रतिक्रियाओं, अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध की गई ध्वस्तीकरण की कार्यवाही, अनाधिकृत रूप से संचालित पेट्रोल, डीजल एवं सी0एन0जी0 फिलिंग स्टेशनों के विरुद्ध की गई कार्यवाही तथा विन्यास एवं भवन (वार्ड) के टॉप–10 बकायेदारों जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान यह अवगत कराया गया कि जोन–3, जोन–4 एवं जोन–5 आलोच्य माह में कुल 52 शमन मानचित्र स्वीकृत किया गया तथा शमन शुल्क के मद में कुल ₹ 4,76,07,008 की धनराशि प्राधिकरण कोष में जमा कराई गई। निर्देश दिए गए कि पुराने एवं लंबित शमन मानचित्रों की फाइलों का अतिशीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए,
सचिव महोदय ने अवैध निर्माण पर सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा कि—
* प्रति माह 20 आवासीय/व्यवसायिक मानचित्र स्वीकृत कराये।
* प्रति माह 5 प्लाटिंग का लेआउट स्वीकृत कराये।
* यह विशेष ध्यान रखा जाए कि सील किए गए भवनों पर किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य न हो।
*सचिव महोदय ने स्पष्ट किया कि यदि सील तोड़कर किसी भी स्थल पर निर्माण कार्य किया जाता है तो तत्काल रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए, जिसके उपरांत एफ0आई0आर0/ध्वस्तीकरण की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में सचिव महोदय ने अवैध निर्माणों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा कि जितने भी भवन सील किए गए हैं व अवैध निर्माण कार्य चल रहा है, उनकी विस्तृत रिपोर्ट जोनल अधिकारी एवं अवर अभियंता अपने-अपने जोन के सुपरवाइजरों से प्राप्त कर समयबद्ध रूप से प्रस्तुत करें। ताकि संबंधित के विरुद्ध एफ0आई0आर0 दर्ज कराने एवं ध्वस्तीकरण की कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।
रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी










Users Today : 71
Users This Year : 17961
Total Users : 30554
Views Today : 189
Total views : 60646