अयोध्या
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग के संगठन को सशक्त और सक्रिय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष निशिकांत राय के आदेशानुसार एवं प्रदेश अध्यक्ष जीवन कुमार झा की संतुष्टि पर प्राइम वाइस समाचार पत्र के ब्यूरो चीफ ओमप्रकाश सैनी को जनपद अयोध्या का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
ओमप्रकाश सैनी, पुत्र मूलचंद सैनी, निवासी मोहल्ला सिकंदरपुर खास, जनपद बस्ती, लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। उनकी कार्यशैली और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह नियुक्ति अयोध्या मंडल अध्यक्ष सुजीत के द्वारा की गई है। नियुक्ति के बाद संगठन के पदाधिकारियों एवं पत्रकार साथियों ने सैनी को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है। कि उनके नेतृत्व में अयोध्या जनपद में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग और अधिक मजबूत होगा तथा पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के लिए प्रभावी कार्य किया जाएगा।
ओमप्रकाश सैनी ने इस अवसर पर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की नीतियों और उद्देश्यों के अनुरूप पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करेंगे तथा पत्रकार हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
रिपोर्ट – सुरेश कुमार शर्मा











Users Today : 11
Users This Year : 11246
Total Users : 23839
Views Today : 15
Total views : 46708