वाराणसी: राजातालाब, आराजीलाईन विकास खंड क्षेत्र के भीमचंडी गाँव स्थित ब्रह्मबाबा मंदिर प्रांगण में बुधवार को ‘मनरेगा बचाओ अभियान’ के तहत एक बैठक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मनरेगा मजदूर यूनियन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मजदूरों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत-जी-राम-जी विधेयक व मनरेगा योजना के नाम में बदलाव और रोजगार गारंटी से जुड़े मुद्दों पर केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने मनरेगा से संबंधित प्रस्तावित बदलावों और विधेयक को वापस लेने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने सरकार पर मजदूरों और गरीब वर्ग के अधिकारों की अनदेखी का आरोप लगाया।

इस अवसर पर मनरेगा मजदूर यूनियन मुस्तफा, सरोज पटेल कविता, रेनु पटेल, सुरेश राठौर, राजकुमार गुप्ता, पूजा गौतम, शांति, राधा, शुशीला, मंशा, राजकुमारी, राधिका व बड़ी संख्या में मनरेगा मजदूर मौजूद रहे।
यूनियन के संयोजक सुरेश राठौर ने अपने संबोधन में कहा कि मनरेगा योजना ग्रामीण गरीबों के लिए जीवनरेखा है। उन्होंने चेतावनी दी कि इसमें किसी भी प्रकार का बदलाव मजदूरों के हितों के खिलाफ होगा। राठौर ने सरकार से मनरेगा की मूल भावना को बरकरार रखते हुए श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा करने की मांग की।
कार्यक्रम का नेतृत्व यूनियन की संयोजिका रेनू पटेल व संचालन सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार गुप्ता ने किया वही अध्यक्षता निर्मला देवी ने किया। अंत में यूनियन के कार्यकर्ताओं व मजदूरों ने मनरेगा बचाने के संकल्प के साथ इस आंदोलन को आगे बढ़ाने का ऐलान किया










Users Today : 12
Users This Year : 17796
Total Users : 30389
Views Today : 16
Total views : 60271