चन्दौली- सकलडीहा
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.) एंव क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के गहन पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक सकलडीहा दिलीप श्रीवास्तव के नेतृत्व में थाना सकलडीहा की पुलिस टीम द्वारा थाना सकलडीहा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 16/2026 धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवा0 अधि0 में फरार अभियुक्त रामपति राम पुत्र स्व0 सुक्खू राम निवासी ग्राम रैपुरा थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली को
दिनांक 27.01.2026 को समय 17.00 बजे रेलवे क्रासिंग भोजापुर के पास से तथा मु0अ0सं0 08/2026 धारा 3/5ए/5बी/8 गो0नि0 अधि0 में निरुद्ध वाहन संख्या UP67BT 2872 के स्वामी मिथिलेश गुप्ता पुत्र स्व0 जमुना साव निवासी ग्राम बरडीहां धीना जनपद चन्दौली को आज दिनांक 28.01.2026 को समय 09.50 बजे बलारपुर नहर पुलिया के पास से नियमानुसार गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी










Users Today : 93
Users This Year : 6333
Total Users : 18926
Views Today : 176
Total views : 37401