सैयदराजा (चंदौली)
सैयदराजा पुलिस ने गत् दिवस हुए सरस्वती पूजा में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद और भी तूल पकड़ता नजर आ रहा है। जिसमें सैयदराजा पुलिस ने कङा रूख अख्तियार करते हुए सैयदराजा थाने में 8 संगीन धाराओं चार नामजद समेत पाॅच दर्जन अज्ञात लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया,
सैयदराजा (चंदौली) गणतंत्र दिवस की रात सरस्वती पूजनोत्सव समारोह के बाद प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुआ विवाद अब कानूनी रूप से गहरा गया है। पुलिस ने समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू सहित चार नामजद और 50 से 60 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
मामला 26 जनवरी की देर रात का है, जब बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में सरस्वती प्रतिमा विसर्जन का जुलूस निकाला जा रहा था। आरोप है कि विसर्जन के दौरान तेज डीजे बजाने और रूट को लेकर पुलिस व पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह डब्लू के समर्थकों के बीच तीखी झड़प हुई थी। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और पूर्व विधायक के बीच हुई ‘तू-तू मैं-मैं’ का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था, जिसमें सीओ सदर और पूर्व विधायक के बीच कड़ी बहस देखी गई थी।
जिसके बाद मूर्ति का विसर्जन देर रात में हो गया परन्तु पुलिस ने सुबह होते ही अपना दाव खेलते हुए मुकदमा पंजीकृत कर अगली कार्रवाई मे जुट गयी। इस मामले को लेकर पूरे कस्बे की राजनिति गरमाती जा रही है। नागरिकों की मानें तो कस्बे में होने वाली विभिन्न पूजा समारोहों में आयोजकों द्वारा जगह जगह तीब्र गति से डीजे संचालित करना एक तरह से विभिन्न प्रकार के रोगियों खासकर बच्चे एवं बुजुर्गों को व्यापक असर का सामना करना पङ रहा है। जो कभी भी जानलेवा बन सकता है।
जिसे लेकर न्यायालयों द्वारा समय समय पर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया जाता रहा है। परन्तु इसको दर किनार कर समितियों के आयोजकों द्वारा तेज डीजे बजाने का फैशन जोर पकङता जा रहा है। जिसे लेकर लोगों में अक्सर एतराज भी दर्ज कराया जाता है। देखना है क्या भविष्य में डीजे पर रोक लगाई जाएगी वरना इसी तरीके डीजे बजाने की खुली छूट मिलती रहेगी वह तो आने वाला समय ही बताएगा।










Users Today : 12
Users This Year : 17796
Total Users : 30389
Views Today : 16
Total views : 60271