हमीरपुर
यूजीसी बिल के विरोध में अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद द्वारा जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया गया। संगठन के जिला अध्यक्ष दीपा तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की और जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रस्तावित यूजीसी बिल से उच्च शिक्षा व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा तथा शिक्षकों एवं छात्रों के हित प्रभावित होंगे। उन्होंने मांग की कि सरकार इस बिल को वापस ले अथवा इसमें आवश्यक संशोधन करे।
जिला अध्यक्ष दीपा तिवारी ने कहा कि संगठन शिक्षा के अधिकार और स्वायत्तता के पक्ष में है तथा किसी भी जनविरोधी निर्णय का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करता रहेगा।
इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।










Users Today : 47
Users This Year : 24397
Total Users : 36990
Views Today : 104
Total views : 72737